फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ballabhgarh-mohna road and sec 65 will be connected soon

Faridabad News: सेक्टर-65 की बल्लभगढ़-मोहना रोड से कनेक्टिविटी होगी बेहतर

Sat, 30 Dec 2023 11:20 PM IST
Noida Bureau Updated Sat, 30 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
ballabhgarh-mohna road and sec 65 will be connected soon
- हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर 63-64 की डिवाइडिंग रोड नए सिरे से बनाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-65 से बल्लभढ़-मोहना रोड की कनेक्टिविटी जल्द बेहतर होगी। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर 63-64 की डिवाइडिंग रोड को नए सिरे से बनाया जाएगा। इस योजना पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सेक्टर 63-64 डिवाइडिंग रोड दोनों सेक्टरों को बल्लभगढ़-मोहना रोड से जोड़ने का काम करती है। दूसरी तरह यह सड़क सेक्टर 64-65 डिवाइडिंग रोड से जुड़ती है, जो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे तक जाती है। इन दिनों सड़क की हालत काफी खराब बनी हुई है। जगह-जगह से टूटी पड़ी है, गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूसरी तरफ सेक्टर 64 में अंदरूनी सड़कों की हालत इन दिनों ठीक नहीं हैं। अधिकतर सड़कें टूटी हुई हैं। सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। सड़कें टूटी होने के कारण इन पर धूल भी काफी अधिक हो गई है। इससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़कों की हालत सुधारने की मांग अधिकारियों से कर रहे हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 63-64 की मुख्य सड़क के साथ अंदरूनी सड़कों को नए सिरे से तैयार करने की योजना बनाई है। सड़क को सीमेंटेड किया जाएगा। इस काम पर लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, अंदरूनी सड़कों की दो करोड़ 70 लाख लागत आएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर के प्रवेश द्वार को संवारने का काम शुरू कर दिया गया। अंदर की सड़कों के लिए प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनवरी में होगा काम शुरू

सेक्टर-64-65 की मुख्य सड़क के साथ सेक्टर-64 के अंदरूनी सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। जनवरी में काम शुरू कर दिया जाएगा। जिससे दोनों सेक्टरों की बल्लभगढ़-मोहना रोड से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed