फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ballabhgarh-Mohna elevated road project under Vigilance Department scrutiny.

Faridabad News: बल्लभगढ़-मोहना एलिवेटेड रोड परियोजना विजिलेंस विभाग की जांच के दायरे में

Fri, 17 Jul 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ballabhgarh-Mohna elevated road project under Vigilance Department scrutiny.
गुणवत्ता और निर्माण मानकों से जुड़ी शिकायतों पर शुरू हुई जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। करीब 225 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बल्लभगढ़-मोहना एलिवेटेड रोड परियोजना अब विजिलेंस विभाग की जांच के दायरे में आ गई है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी अनियमितताओं और स्वीकृत मानकों से की शिकायत मिलने के बाद बृहस्पतिवार को विजिलेंस की टीम ने अस्पताल रोड के समीप निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
शिकायतकर्ता नईम अहमद खान ने विजिलेंस विभाग को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि परियोजना में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। शिकायत में बिना सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के सरिया इस्तेमाल करने, निम्न गुणवत्ता की निर्माण सामग्री तथा गैर-स्वीकृत केमिकल एडमिक्सचर के उपयोग का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे एलिवेटेड रोड की मजबूती और दीर्घकालिक सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन


शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्माण कार्य स्वीकृत ड्राइंग और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुरूप नहीं हो रहा। आरोप है कि फ्लाईओवर के स्पैन और अन्य तकनीकी डिजाइनों में बिना अनुमति बदलाव किए गए हैं। साथ ही परियोजना के दायरे में भी परिवर्तन कर सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत प्राप्त होने के बाद विजिलेंस विभाग ने लोक निर्माण विभाग से संबंधित दस्तावेज और तकनीकी जानकारी मांगी थी। बृहस्पतिवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य में इस्तेमाल किए गए सरिये, सामग्री की जांच की। साथ ही कुछ के सैंपल भी लेकर गई है।

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को विजिलेंस विभाग की टीम जांच करने के लिए आई थी। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed