{"_id":"62151e370465d5774a52298e","slug":"ballabhgarh-aiims-opd-and-operation-resumed-faridabad-news-noi633666456","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लभगढ़ एम्स की ओपीडी और ऑपरेशन फिर से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लभगढ़ एम्स की ओपीडी और ऑपरेशन फिर से शुरू
विज्ञापन
बल्लभगढ़। कोरोना के मामले कम होने के चलते एम्स सरकारी अस्पताल की ओपीडी सेवाएं व ऑपरेशन को सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया है जिसके चलते अब मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा था कि कोरोना के चलते कुछ स्पेशल ओपीडी सेवाएं व ऑपरेशन को बंद कर दिया गया था जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले कम आने के चलते जहां एक ओर सरकार के द्वारा सभी प्रकार की पाबंदियों को हटा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी प्रकार की सेवाओं को शुरू कर दिया गया है।
बल्लभगढ़ एम्स के प्रोफेसर डॉक्टर हर्षल रमेश सालवे ने बताया कि कोरोना काल के चलते उनके अस्पताल में कुछ ओपीडी सेवाओं को बंद कर दिया गया था। वही गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन और इमरजेंसी ऑपरेशन के अलावा अन्य ऑपरेशन की सेवाओं को भी बंद कर दिया गया था। इसी वजह से जिन मरीजों को ऑपरेशन की तारीख दी हुई थी। उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद से उनके अस्पताल की सभी ओपीडी सेवा को दोबारा से शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि उनके यहां पर दोपहर में कुछ स्पेशल ओपीडी चलाई जाती है जिनको बंद कर दिया गया था। अब दोबारा से उन सेवाओं को शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनके यहां पर हर रोज करीब 2000 से लेकर 2500 मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। इसके अलावा कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन और इमरजेंसी ऑपरेशन के अलावा अन्य जो भी ऑपरेशन होते थे उनको बंद कर दिया गया था जिसकी वजह से जिन मरीजों का ऑपरेशन करने की तारीख दी हुई थी उनको आगे बढ़ा दिया गया लेकिन अब सभी ऑपरेशन की सेवाओं को भी दोबारा से शुरू कर दिया गया है। अब हर रोज 10 से 12 ऑपरेशन किए जा रहे है।