फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ballabgarh's markets will be illuminated with fancy lights.

Faridabad News: फैंसी लाइटों से रोशन होंगे बल्लभगढ़ के बाजार

Wed, 30 Sep 2026 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ballabgarh's markets will be illuminated with fancy lights.
चारो बाजारों में लगेंगी 150 से अधिक सजावटी लाइटें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आकर्षक और रोशन बनाने के लिए बल्लभगढ़ के चार बाजारों में फैंसी लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। बिजली के खंभों को सजावटी रूप दिया जा रहा है। इससे दिन के समय बाजारों की सुंदरता बढ़ेगी, वहीं रात में बेहतर रोशनी मिलने से दुकानदारों और ग्राहकों को भी सुविधा होगी। मुख्य बाजार के ऊंचा गांव गेट वाले हिस्से में सजावटी लाइट लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। लाइटों को खंभों पर मजबूत तरीके से फिट किया जा रहा है। वहीं लाइटों के लिए फाउंडेशन और तार बिछाने का काम पूरा किया जा चुका है। अब फैंसी लाइटें लगाने का काम तेजी से चल रहा है।



सीएम विंडो के एनीमेटेड पर्सन राहुल गोयल ने बताया कि चारों बाजारों में 150 से अधिक फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। बाजारों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में बेहतर रोशनी से बाजारों में आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और आकर्षण भी बढ़ेगा।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि चारों बाजारों में लाइटें लगाने का काम पूरा होने के बाद पहली नवरात्र से इन्हें चालू करने की तैयारी है। लाइटें चालू होने के बाद रात के समय मुख्य बाजार रोशनी से जगमगाएगा। व्यापारियों का कहना है कि इससे बल्लभगढ़ के पुराने बाजार की तस्वीर बदलने के साथ बाजार की पहचान भी और आकर्षक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed