Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ballabgarh's air recorded as the most polluted in the country

Faridabad News: देश में सबसे प्रदूषित दर्ज की गई बल्लभगढ़ की हवा

Wed, 18 Nov 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ballabgarh's air recorded as the most polluted in the country
एक्यूआई 328 रहा, बढ़ता प्रदूषण स्तर लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बल्लभगढ़ की हवा देश में सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 328 रहा। इसके साथ ही बल्लभगढ़ देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गया। वहीं, फरीदाबाद का औसत एक्यूआई 213 दर्ज किया गया। प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का कारण बन रहा है।


शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भी वायु गुणवत्ता में अंतर देखने को मिला। सेक्टर-30 में एक्यूआई 251 दर्ज किया गया, जबकि एनआईटी क्षेत्र का एक्यूआई 223 रहा। सेक्टर-11 में सबसे कम 166 एक्यूआई दर्ज किया गया। प्रदूषण के बढ़ते स्तर का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ने लगा है। सुबह और शाम के समय बाहर निकलने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा आंखों में जलन, गले में खराश और खांसी जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं। बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए प्रदूषित हवा अधिक नुकसानदायक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article