फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Badminton player Siddharth got his rights

Faridabad News: बैडमिंटन खिलाड़ी सिद्धार्थ को दिलाया उसका हक

Sun, 20 Jul 2025 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Badminton player Siddharth got his rights
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीतने के बाद भी नहीं मिला था नकद इनाम, खुले दरबार में दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बैडमिंटन खिलाड़ी सिद्धार्थ ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीतने के बाद भी नकद इनाम न मिलने की शिकायत की। यह शिकायत रविवार को गांव भतोला मंत्री राजेश नागर के निवास स्थान पर आयोजित खुले दरबार में दी, जिस पर मंत्री राजेश नागर ने सारा मामला खेल मंत्री गौरव गौतम को बताया। गौरव गौतम ने खिलाड़ी सिद्धार्थ को सोमवार चंडीगढ़ आने के लिए कहा। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि सिद्धार्थ को सरकार की योजना के तहत नकद पुरस्कार दिया जाएगा और सरकार अपने होनहार खिलाड़ी की हर संभव मदद करेगी।

सिद्धार्थ ने बताया कि उसके पास खेल की नई किट खरीदने के लिए भी पैसे नहीं हैं। यदि उसे नई किट मिल जाए तो वह और अच्छे नतीजे ला सकता है। इस पर राजेश नागर ने उसे नई किट के लिए अपने कोष से व्यवस्था बनाने की बात कही। सिद्धार्थ स्पेशल ओलंपिक के भारत चैप्टर का राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता है और अपने परिजनों के साथ ग्रेटर फरीदाबाद के बीपीटीपी में रहता है।
विज्ञापन

मंत्री राजेश नागर अन्य समस्याओं के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर लोगों को राहत देने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों से कहा कि आप अपनी समस्याओं के लिए बिना संकोच के उनके निवास पर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed