{"_id":"5f299ec48ebc3e4adc0e4b34","slug":"bad-condition-of-roads-in-rain-faridabad-news-noi527757584","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बरसात में ही सड़कों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बरसात में ही सड़कों का बुरा हाल
विज्ञापन
एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़क।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। शहर में अभी खुलकर मानसून की बरसात भी नहीं आई और सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए। हार्डवेयर से प्याली चौक तक सड़क का इस कदर बुरा हाल है कि कार और मोटरसाइकिल तो छोड़िये ट्रक चालक भी एक बार वाहन निकालने से पहले सोचता है। बीते दिनों हुई हल्की बरसात में ही सड़कों पर पानी जमा होने से रोड़ियां निकलकर बाहर आ गई है। इस कारण कई जगहों पर मुख्य मार्गों की सड़कें भी पानी में बह गईं। शहर के मुख्य मार्गों समेत गलियों की सड़कों की हालत भी बारिश ने खराब कर दी है।
हार्डवेयर से प्याली चौक की तरफ जाने वाली सड़क शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल है। यह सड़क शहर की प्रमुख डबुआ कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, एयरफोर्स रोड और सारन को जोड़ती है, जहां लाखों लोगों की आबादी रहती है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इस सड़क से रोजाना लाखों लोग आते जाते हैं। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र की सारन चौक से पावर हाउस की तरफ जाने वाली सड़क की भी हालत खस्ता है। क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट भी खराब होने के कारण रात को यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बरसाती पानी जमा होने के कारण रात के अंधेरे में पता ही नहीं चलता कि सड़क पर गड्ढे कहां हैं। ऐसे में अनियंत्रित होकर दोपहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
कई बार पलट चुके हैं ऑटो
हार्डवेयर से एयरफोर्स, सारन, पर्वतीय कॉलोनी के ऑटो चलते हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण शाम को छुट्टी होने के बाद बहुत से कर्मचारी ऑटो में ही सफर करते हैं। इस कारण हार्डवेयर चौक पर ऑटो चालकों का जमावड़ा लगा रहता है। हार्डवेयर से प्याली चौक की तरफ जाने के दौरान पिछले कुछ दिनों में ऑटो पलटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में अब तक ऑटो चालकों ने अपना रास्ता ही बदल लिया या फिर गलत दिशा में वाहन चलाते हैं।
विज्ञापन
500 मीटर दूर विधायक ने दिया था मेट्रो के लिए धरना
हार्डवेयर चौक से करीब 500 मीटर दूर प्याली चौक पर एनआईटी विधानसभा से कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा ने दो सप्ताह पहले मेट्रो को प्याली चौक से गुजारने के लिए धरना दिया था। इसके बावजूद उनका ध्यान इस सड़क पर नहीं गया। विधायक ने बताया कि यह रोड उनके विधानसभा क्षेत्र में नहीं आती, मगर इस्तेमाल उनके क्षेत्र की जनता करती है। ऐसे में उन्होंने इस संबंध में पिछले सप्ताह नगर निगम आयुक्त डॉ. यश गर्ग से बात की थी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस सड़क का जीर्णोद्धार करवाएंगे।
सड़कों की मजबूती खत्म हो चुकी है। ऐसे में उसकी मरम्मत करने का कोई फायदा नहीं होगा। फिलहाल मलबा डलवाकर उसे चलने योग्य बनाया जाएगा और नए सिरे से प्रोजेक्ट बनाकर उसे बनवाया जाएगा। इसमें थोड़ा समय लग जाएगा।
- बीरेंद्र कर्दम, अधीक्षक अभियंता, नगर निगम फरीदाबाद