{"_id":"68a22a6033cff283b3052c98","slug":"awareness-campaign-launched-in-view-of-flood-threat-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49342-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाढ़ के खतरे को देखते हुए चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाढ़ के खतरे को देखते हुए चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बीमारियों से बचाव के उपाय बताए
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को बसंतपुर, महावतपुर, लालपुर और दलेलपुर गांवों का दौरा किया। इस दौरान डॉ. राम भगत के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान उत्पन्न होने वाले खतरों और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
टीम ने साफ और उबला हुआ पानी पीने, खाने-पीने की वस्तुओं को ढककर रखने तथा मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी के प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही दस्त, डायरिया, डेंगू, मलेरिया व अन्य जलजनित बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से बताया। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र या विभाग की टीम से संपर्क करें। विभाग द्वारा आवश्यक दवाइयां और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखें।