{"_id":"69ecfea46c45e2c77601874a","slug":"awareness-about-malaria-prevention-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68468-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीके अस्पताल में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बीके सिविल अस्पताल से शुरू होकर एनआईटी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से होकर वापस अस्पताल परिसर में समपन्न हुई।
रैली में स्वास्थ्य कर्मियों, आशा वर्करों और अस्पताल के अन्य स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने सभी को बचाव के तरीके बताए। रैली के दौरान लोगों को बताया कि कि लोग पानी जमा न होने दें, मच्छरों से बचाव करें और आसपास सफाई बनाए रखें। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि मलेरिया एक गंभीर बीमारी है। लेकिन इसे पूरी तरह से रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का उपयोग करें। इसके साथ ही बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की सलाह दी।