फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Avail the benefits of the schemes.

Faridabad News: ईपीएफओ की योजनाओं का उठाएं लाभ

Sun, 06 Sep 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Avail the benefits of the schemes.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नियोक्ताओं से ईपीएफ से जुड़े पुराने मामलों का समाधान करने और पात्र कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की अपील की है। इसके लिए ईपीएफओ ने कर्मचारी नामांकन अभियान (ईईसी), 2026 और विश्वास, 2026 योजनाएं शुरू की हैं।

सहायक भविष्य निधि आयुक्त भुवनेश वार्ष्णेय ने बताया कि नियोक्ताओं के पास कर्मचारी नामांकन अभियान के तहत पात्र कर्मचारियों का ईपीएफ में नामांकन कराने के लिए 31 अक्तूबर 2026 तक का समय है। 1 अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2026 के बीच ईपीएफ कवरेज से छूटे कर्मचारियों को योजना का लाभ दिया जा सकता है। कर्मचारी अंशदान नहीं काटे जाने की स्थिति में केवल नियोक्ता अंशदान और 100 रुपये क्षतिपूर्ति देकर नामांकन कराया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्वास, 2026 योजना के तहत धारा 14बी से जुड़े पुराने क्षतिपूर्ति विवादों का रियायती दरों पर समाधान किया जा सकता है। योजना छह माह तक लागू रहेगी। नियोक्ताओं से समय रहते दोनों योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed