फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Auto robbed by bricking the driver

चालक को ईंट मारकर ऑटो लूटा, मामला दर्ज

Sun, 12 Sep 2021 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Auto robbed by bricking the driver
फरीदाबाद। सवारी बनकर बैठे दो युवकों ने ऑटो चालक को ईंट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे सड़क पर फेंककर ऑटो लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बेहोशी की हालत में घायल को बीके अस्पताल में भर्ती कराया और मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मथुरा के गांव हताना निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह जाजरू गांव की गड्ढा कॉलोनी में रहता है। उसने एक ऑटो किराए पर ले रखा था। बृहस्पतिवार देर रात वह बल्लभगढ़ बस अड्डे पर सवारियों का इंतजार कर रहा था। तभी वहां दो युवक आए। उन्होंने ओल्ड फरीदाबाद के लिए ऑटो बुक किया। दो सौ रुपये किराया तय होने के बाद राहुल उन्हें लेकर बाईपास रोड से ओल्ड फरीदाबाद की तरफ चलने लगा।
विज्ञापन

जैसे ही वह सेक्टर-29 के पास पहुंचा तो बदमाशों ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में चोट लगने के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बाद में उसे सड़क पर फेंक दिया। फिर आरोपी उसका ऑटो लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed