फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attendance in the district remained above 70 percent.

Faridabad News: जिले में 70 फीसदी से अधिक रही उपस्थिति

Sun, 05 Jul 2026 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Attendance in the district remained above 70 percent.
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न, मध्यम से कठिन स्तर का रहा पेपर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में दूसरे दिन यानि रविवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-दो (टीजीटी) और लेवल-एक (पीआरटी) परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। दोनों परीक्षाओं में 70 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा को किसी अभ्यर्थी ने मध्यम तो किसी ने कठिन स्तर का बताया। अभ्यर्थियों ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले पैटर्न में काफी बदलाव देखने को मिला। अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर को हल करने में अधिक समय लगा।


हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा (हिंदी और अंग्रेजी), सामान्य अध्ययन, गणित, पर्यावरण अध्ययन जैसे विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस दौरान पुलिस विभाग एवं प्रशासन की टीमें पूरे जिले में लगातार सक्रिय रहीं।सुबह के सत्र में जिले के परीक्षा केंद्रों पर 4415 अभ्यर्थियों में से 3268 शामिल हुए। वहीं दूसरे सत्र में 2263 अभ्यर्थियों में से 1629 शामिल हुए। दोनों सत्रों की परीक्षा में उपस्थिति 70 प्रतिशत से अधिक रही।
विज्ञापन


बातचीत
मुझे पेपर काफी कठिन लगा। सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी कठिन थे।-अनामिका मिश्रा
हल करने में अधिक समय लग रहा था। ढाई घंटे का समय कम समय कम लगा।-अभिषेक शर्मा
मुझे पेपर में गणित काफी कठिन लगा। इसके अलावा सामान्य ज्ञान ठीक लगा।-प्रियंका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed