{"_id":"6aaed87459a972546209fccc","slug":"attempt-to-snatch-a-womans-mangalsutra-and-attack-her-with-a-knife-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80477-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महिला से मंगलसूत्र छीनने और चाकू से हमला करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महिला से मंगलसूत्र छीनने और चाकू से हमला करने का प्रयास
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित मॉल से घर लौट रही महिला से ऑटो में मंगलसूत्र छीनने और चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया। पीड़िता के शोर मचाने पर ऑटो चालक ने आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर जुटी भीड़ ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सेक्टर-87 निवासी सुरभि कुमारी ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर की रात करीब आठ बजे वह सेक्टर-12 स्थित मॉल से घर लौट रही थी। हाईवे पर मेट्रो स्टेशन के पास उन्होंने ऑटो चालक मुस्तकीम से 100 रुपये में घर छोड़ने की बात तय की और ऑटो में बैठ गई। कुछ दूर चलने के बाद चालक ने एक अन्य युवक को भी ऑटो में बैठा लिया। इसी दौरान दूसरे युवक ने कथित तौर पर महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया और चाकू से हमला करने का प्रयास किया। आरोपी की पहचान मोनू उर्फ संतोष निवासी जहांगीरवास, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 18 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद