फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   attempt to rape with woman

युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 04 Jan 2020 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape with woman
बल्लभगढ़। धौज थाना क्षेत्र में एक युवती से गांव के ही तीन युवकों ने छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। वह किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची। युवती के परिजनों ने इस घटना की शिकायत आरोपियों के घरवालों से की तो उन्होंने लड़कों पर झूठे आरोप लगाने की बात कह युवती व उनके परिजनों की पिटाई कर दी। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाने पहुंची युवती को वहां भी इंसाफ नहीं मिला। यहां से पुलिस ने भी उसे दुत्कार कर भगा दिया और पहले चिकित्सीय जांच करवाकर आने के लिए कहा।
विज्ञापन

धौज थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपने खेत पर उपले लेने के लिए गई थी। इस दौरान गांव के ही तीन युवक वहां पहले से मौजूद थे। युवती को अकेला पाकर तीनों उससे छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि युवती वापस आने लगी तो तीनों ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया, मगर जैसे तैसे वह उनके चंगुल से छूटकर गांव की तरफ दौड़ पड़ी। घर पहुंच कर युवती ने परिजनों को सारी बात बताई। इस पर युवती के परिजन उसके साथ युवकों के घर पहुंचे और उनके माता-पिता को बताया। बेटों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बजाय उनके परिजन उल्टे युवती व उसके परिजनों को ही धमकाने लगे और बेटों को झूठे आरोप में फंसाने की बात कह उनके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन

इस पर युवती को लेकर उसके परिजन थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने युवती के परिजन से कहा कि जाकर मेडिकल कराकर लाओ। इसके बाद शिकायत देना। इससे आहत होकर युवती के परिजन शुक्रवार रात अकेले ही बीके सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने उसका मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत की जानकारी मिलते ही आरोपियों ने धमकाया
युवती के परिजनों के अनुसार, थाने में शिकायत करने की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने युवती के परिजन को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। इससे युवती के परिजन सहमे हुए हैं। उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है और पुलिस से शिकायत करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी पहले नहीं सुनी। दोबारा पुलिस से शिकायत की तो आरोपी उन्हें व उनकी बेटी का जीना मुश्किल कर देंगे। इस वजह से वह अब पुलिस से शिकायत करने से डर रहे हैं। धौज थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि वह दो दिनों से बाहर थे। उन्हें मामले की जानकारी नहीं हैं। कोई पीड़ित शिकायत लेकर आता है तो प्राथमिकता के साथ उसकी शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed