फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attempt to ram a vehicle into the special cell of Delhi Police, case registered

Faridabad News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, केस दर्ज

Tue, 30 Apr 2024 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Attempt to ram a vehicle into the special cell of Delhi Police, case registered
- आरोपी को पकड़ने आई थी टीम, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अवैध हथियार मामले में आरोपी को पकड़ने फरीदाबाद पहुंची दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पर सोमवार को आरोपियों ने गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। टीम ने किसी प्रकार साइड में कूदकर जान बचाई। यह घटना सेक्टर-12 खेल परिसर के पास की है। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। स्पेशल सेल के एसआई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एसआई विजेंद्र ने पुलिस को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिल्ली पुलिस में हथियार रखने का आरोपी गांव रिटोली निवासी दिनेश सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर रोड पर कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने हथियारों समेत अपने साथियों के साथ आने वाला था। सूचना के आधार पर दो टीमें सोमवार सुबह करीब नौ बजे खेल परिसर वाली रोड सेक्टर-12 पहुंची। टीम में स्पेशल सेल पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल मनीष व प्रवीन मौजूद थे। उनकी दूसरी टीम में सब इंस्पेक्टर प्रवीन यादव व हवलदार अमित, सिपाही संजय थे।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के पुलिसकर्मी इधर-उधर घात लगाकर बैठ गए। कुछ देर बाद एक स्कार्पियो आई। स्कार्पियो से एक युवक उतरा। मुखबिर ने उसे पहचान लिया और कंफर्म कर दिया कि यह आरोपित दिनेश है। तभी स्पेशल सेल की पुलिस ने दिनेश को काबू कर लिया। दिनेश के इशारे पर स्कॉर्पियो में बैठे उसके युवकों ने जान-बूझकर पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से गाड़ी तेज रफ्तार में दौड़ा दी। पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई। इसके बाद स्कार्पियो आसपास खड़ी गाड़ियों में टक्कर मारते हुए वहां से भाग गई। दिनेश की तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्तौल मिली। उसमें जिंदा कारतूस लोड थे। सेंट्रल थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed