{"_id":"68d137f12dc588873e06c814","slug":"attempt-to-murder-faridabad-news-c-24-1-gr11004-117994-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चुनावी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, चार नामजद पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चुनावी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, चार नामजद पर केस दर्ज
विज्ञापन
सरपंची चुनावी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, चार नामजद पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र में सरपंची चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक पर कार से टक्कर मारने और हथौड़े व सरियों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर चार नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गदपुरी थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि नंगला भीखू निवासी गजेंद्र सिंह ने दी शिकायत में कहा है कि उसका बेटा मन्नु शाम करीब पांच बजे बाइक से पृथला गांव किसी निजी काम से जा रहा था। तभी रास्ते में एक शिफ्ट कार ने जान से मारने की नीयत से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गिरने के बाद कार को दोबारा उसके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की गई। इसके बाद कार में सवार मंजीत, गुल्लू, मनोज और सुनील मौके पर उतरे। गुल्लू ने कहा कि यह बच गया है, अब इसे खत्म करो। इसके बाद उन्होंने हथौड़ा, डंडा और सरियों से मन्नु पर हमला कर दिया।
गजेंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने धमकी दी कि आज बेटे को मारा है, आगे तुझे भी जान से खत्म कर देंगे। वह घायल बेटे को इलाज के लिए फरीदाबाद स्थित निजी अस्पताल लेकर गया। गदपुरी थाना पुलिस ने मंजीत, गुल्लू, मनोज और सुनील सहित अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर किया है।