फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   attempt to murder accused is roaming with bjp ministers in faridabad

बीजेपी नेता और मंत्रियों के साथ मजे से घूम रहा हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी  

Fri, 22 Apr 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
attempt to murder accused is roaming with bjp ministers in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

अपराध व अपराधियों पर अंकुश का दावा करने वाले नेताओं की कथनी व करनी में काफी फर्क  हैं। एक ओर जहां भाजपा सरकार के मंत्री अपराधियों को लेकर कड़े बयान जारी करते दिखाई दे रहे हैं, वहीं पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा के साथ हत्या के  प्रयास में नामजद एक आरोपी सरेआम घूमता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


यही नहीं हत्या के प्रयास में नामजद नेता हथीन में भी सरेआम घूमते देखा जा सकता है। पुलिस में छुटभैया नेता की पकड़ इतनी गहरी है कि वह पुलिस के कार्यालय पर भी आता जाता रहता हैं।
विज्ञापन


इसे लेकर सरकार व पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। इतना ही नहीं वह बुधवार को शिक्षा मंत्री से ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री तक से भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि हथीन के जटवाड़े मोहल्ले में 28 सितंबर को दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस मामले में एक पक्ष के मोती राम समेत 12 नामजद लोगों के खिलाफ  हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
हथीन

हरियाणा भवन में शिक्षा मंत्री के साथ खिंचवाया फोटो

attempt to murder accused is roaming with bjp ministers in faridabad

मोती राम शर्मा भाजपा का कार्यकर्ता बताया गया है। उसके भाजपा के उच्च मंत्री व अन्य नेताओं से अच्छे संबंध हैं। रसूखदार होने के नाते आज तक पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।

बुधवार को वह प्रदेश के शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा से हरियाणा भवन में मिला और फोटो भी खिंचवाएं। इतना ही नहीं उक्त तथाकथित भाजपा नेता मुख्यमंत्री से भी कई बार इस दौरान मिल चुका है। राजनैतिक संरक्षण के चलते हथीन पुलिस नेता पर हाथ डालने से कतरा रही है।

स्थानीय पुलिस ने कई बार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है, लेकिन कोई भी नामजद उन्हें नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मामले में नामजद लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।-पृथ्वी सिंह, डीएसपी, हथीन। 
                    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed