फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attack on the car of national president of Bajrang Vahini Dal

Faridabad News: बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कार पर हमला

Mon, 29 Jan 2024 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Attack on the car of national president of Bajrang Vahini Dal
बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कार पर हमला
विज्ञापन

तिगांव गांव में रविवार रात हुई वारदात, मामला दर्ज

बल्लभगढ़। तिगांव गांव में रविवार रात तीन बदमाशों ने बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह की कार पर हमला कर दिया। घटना में वह घालय हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने आरोपियों की गाड़ी में टक्कर मारकर आईएमटी चौकी पहुंच गए। उनकी शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में खानपुर, दिल्ली निवासी गजराज सिंह ने बताया कि रविवार रात वह नीमका गांव स्थित ससुराल से मथुरा के लिए निकले थे। चालक दो दिन की छुट्टी पर था, इसलिए गाड़ी वह स्वयं चला रहे थे। गांव तिगांव बाईपास के पास कार सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने लाठी से गाड़ी का शीशे तोड़ दिए। उन्हें भी कुछ चोट आई हैं। आरोप है बदमाशों ने उन पर पिस्तौल तान दी। इस पर गजराज ने अपनी कार से बदमाशों की कार को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गए। बदमाशों से बचने के लिए गजराज सीधा आईएमटी चौकी पहुंचे और आपबीती बताई। गजराज का कहना है साल 2014 में उन पर दिल्ली में लाठी-डंडे से हमला हुआ था। वर्ष 2015 में अपहरण भी हुआ था। आईएमटी चौकी प्रभारी पीएसआई सुनील ने बताया जिस जगह पर हमला हुआ है वहां सीसीटीवी नहीं हैं। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed