फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Assistant manager died under suspicious circumstances

Faridabad News: सहायक प्रबंधक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 02 Sep 2024 10:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 02 Sep 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Assistant manager died under suspicious circumstances
- अशोका एंक्लेव निवासी ने हाथ की नस काटकर, पंखे से फंदा लगाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अशोका एंक्लेव निवासी सहायक प्रबंधक की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सराय ख्वाजा पुलिस ने पुलिस संबंधित कंपनी के पदाधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

अशोका एंक्लेव निवासी मृतक गंभीर सिंह राणा की बेटी मांशी राणा ने बताया कि उनके पिता दिल्ली के नारायणा स्थित एक कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। कंपनी का मुख्यालय दिल्ली के बाराखंभा रोड पर है। कंपनी के एमडी हेमंत आनंद, सर्विस प्रबंधक रूप नंदा, विशाल अरोड़ा, हर्ष, आयुष आदि उनके पिता पर पिछले कुछ माह से इस्तीफा देने का दबाव बना रहे थे। पिता ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया। आरोपियों ने उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया था। साथ ही झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। बताया कि रविवार दोपहर उनके पिता गंभीर सिंह राणा नहाने के लिए गए, लेकिन काफी देर तक स्नानघर से बाहर नहीं निकले तो परिजन ने पड़ोसियों की मदद से स्नान घर का दरवाजा तोड़ा। इस दौरान देखा कि वह खून से लथपथ हालत में पंखे से फंदे पर लटके थे। उन्हें नीचे उतारकर तुंरत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed