फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Assessment exam schedule released

Faridabad News: मूल्यांकन परीक्षा का शेड्यूल जारी

Sun, 20 Jul 2025 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Assessment exam schedule released
नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की 18 अगस्त से होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में 18 अगस्त से विद्यार्थियों की मूल्यांकन परीक्षा (सेट) होगी। इसमें नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। वहीं, चौथी से आठवीं कक्षा तक इस बार कोई मूल्यांकन परीक्षा नहीं होगी। निदेशालय की ओर से परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। पांच दिनों तक चलने वाली यह परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली परीक्षा सुबह प्रार्थना के बाद होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद होगी। बल्लभगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक विषय की परीक्षा 20 अंकों की होगी, इसके माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
सेट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। निर्धारित समय पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है। - अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
परीक्षा का शेड्यूूल
नौवीं कक्षा

18 अगस्त
गणित, 19 अगस्त - विज्ञान, 20 अगस्त- सामाजिक विज्ञान और दोपहर बाद संस्कृत /उर्दू/पंजाबी, 21 अगस्त-
शारीरिक शिक्षा और दोपहर बाद हिंदी, 22 अगस्त- अंग्रेजी
दसवीं कक्षा
18 अगस्त - अंग्रेजी, 19 अगस्त
- हिंदी और दोपहर बाद संस्कृत/उर्दू/पंजाबी, 20 अगस्त
- सामाजिक विज्ञान, 21 अगस्त- गणित, 22 अगस्त
- विज्ञान
11 वीं कक्षा
18 अगस्त
- गणित, बायोलॉजी, लोक प्रशासन, राजनीति शास्त्र और दोपहर बाद एनएसक्यूएफ, 19 अगस्त -इतिहास,भौतकी,अकाउंटेंसी और दोपहर बाद हिंदी, 20 अगस्त - समाज शास्त्र, बिजनेस स्टडिज, रसायन विज्ञान व दोपहर बाद कंप्यूटर विज्ञान, भूगोल, 21 अगस्त

- सुबह अंग्रेजी और दोपहर बाद फाइन आर्ट, म्यूजिक, मनोविज्ञान, 22 अगस्त
- अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान और दोपहर बाद संस्कृत, शारीरिक शिक्षा
12वीं कक्षा
18 अगस्त - इतिहास, भौतिकी व अकाउंटेंसी और दोपहर बाद कंप्यूटर साइंस,भुगोल, 19 अगस्त- समाज शास्त्र, बिजनेस स्ट्डी, रसायन विज्ञान और दोपहर बाद फाइन आर्ट, म्यूजिक, मनोविज्ञान, 20 अगस्त - अंग्रेजी और दोपहर वाद अर्थशास्त्र गृह विज्ञान, 21 अगस्त- गणित, जीव विज्ञान, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान और दोपहर बाद एनएसक्यूएफ, 22 अगस्त- संस्कृत, शारीरिक शिक्षा और दोपहर बाद हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article