फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Assaulted the shopkeeper and snatched his mobile phone and cash.

Faridabad News: दुकानदार से मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने

Thu, 01 Oct 2026 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Assaulted the shopkeeper and snatched his mobile phone and cash.
फरीदाबाद। सेक्टर-58 स्थित निहाल मार्केट में शराब ठेके के पास पानी, सोडा और नमकीन की दुकान चलाने वाले युवक के साथ चार युवकों ने मारपीट कर मोबाइल और 10 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-58 थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव नैकपुर कन्नौज निवासी नकुल सहदेव उर्फ सौरभ ने बताया कि वह फिलहाल सेक्टर-58 स्थित फौजी ढाबे के पास रहता है और निहाल मार्केट में दुकान करता है। 29 सितंबर की शाम करीब छह बजे एक युवक पिकअप से उसकी दुकान के पास आया और गाड़ी में बैठकर शराब पीने लगा। सामान लेने के दौरान उसकी नकुल से कहासुनी हो गई। नकुल के अनुसार रात करीब 10:40 बजे दुकान बंद कर वह नकदी लेकर बाइक से घर जाने लगा। इसी दौरान पिकअप सवार युवक ने तीन अन्य युवकों को बुला लिया। चारों ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed