{"_id":"64ac07f4e02e46175f03a0d6","slug":"asking-for-money-by-giving-information-about-sisters-accident-with-fake-id-case-registered-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8781-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फर्जी आईडी से बहन के एक्सीडेंट की सूचना देकर मांगे पैसे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फर्जी आईडी से बहन के एक्सीडेंट की सूचना देकर मांगे पैसे, केस दर्ज
Mon, 10 Jul 2023 07:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 10 Jul 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति की फर्जी आईडी बनाकर ठगों ने उसकी बहन के एक्सीडेंट की झूठी खबर फैला कर दोस्तों से पैसे मांगने शुरू कर दिए। मामले का पता लगने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली निवासी जतिन चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दोस्त मनिंदर के नाम से उनके पास इंस्टाग्राम से मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि बहन का एक्सीडेंट हो गया है। इलाज के लिए पैसों की जरूरत है। इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर मनिंदर का फोटो लगा होने के कारण वह झांसे में आ गया। उसने आरोपी द्वारा भेजे क्यूआर कोड को स्कैन कर दो हजार रुपये भेज दिए। आरोपी ने कुछ देर बाद दोबारा से रुपयों की मांग की। इस बार जतिन को शक हुआ और उसने दोस्त मनिंदर को फोन कर मामले के बारे में पूछताछ की तो पता लगा कोई ठग मनिंदर की फर्जी आईडी बनाकर रुपयों की मांग कर रहा है। ठगी का अहसास होने पर जतिन ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।