{"_id":"6671c0fd6f15e8c9890d6b2e","slug":"asi-commits-suicide-by-hanging-in-police-line-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26235-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पुलिस लाइन में एएसआई ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पुलिस लाइन में एएसआई ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
Tue, 18 Jun 2024 10:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन में तैनात उमराव ने जंगले में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि एएसआई इन दिनों कुछ तनावग्रस्त था। मौके पर पहुंची सेक्टर-30 थाना पुलिस ने जांच की। फिलहाल पुलिस को एएसआई के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मूलरूप से रेवाड़ी के रोड़ाई गांव के निवासी उमराव सिंह (23) हरियाणा पुलिस में तैनात थे। पिछले कुछ वर्षों से वह पुलिस लाइन में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के रूप में तैनात थे और यहां अकेले रहते थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह मधुमेह से भी पीड़ित थे। इससे वह मानसिक तनाव में रहने लगे थे। सुबह 6 बजे उमराव जब अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो अन्य साथी उन्हें उठाने गए। काफी देर तक उन्हें आवाज दी गई। जब गेट नहीं खोला तो खिड़की से अंदर देखा गया। वह जंगले में बंधी रस्सी से लटके हुए थे।
मामले की सूचना तुरंत पुलिस लाइन में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों को दी गई। साथ ही सेक्टर-30 थाना को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल शवगृह भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। ऐसे में आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।