फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ASI accused in bribery case surrendered in court

Faridabad News: रिश्वत मामले के आरोपी एएसआई ने कोर्ट में किया सरेंडर

Thu, 13 Mar 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
ASI accused in bribery case surrendered in court
एसीबी ने आरोपी के खिलाफ 18 जनवरी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। केस का निपटारा करने के मामले में रिश्वत लेने वाले आरोपी एएसआई महावीर ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया था। जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करके उसे दो दिन की रिमांड पर लिया था। सरेंडर करने से पहले आरोपी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दी। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ 18 जनवरी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।


गांव तमौला कोसीकलां जिला मथुरा निवासी धर्मेंद्र चौधरी ने एसीबी को दी शिकायत में कहा था कि वह काम की तलाश में सेक्टर 12 की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में एक महिला ने लिफ्ट मांगी। लिफ्ट देने के दौरान उनकी महिला से जान पहचान हो गई और उसके साथ संबंध बनाने लगा। कुछ समय के बाद महिला और उनके बीच 1500 रुपये को लेकर अनबन हो गई। उसी को लेकर आरोपी एएसआई महाबीर सिंह उनको थाने में ले गया और फोन छीन लिया। एएसआई ने उसको केस से बचाने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत को मांग। जिसके धमेंद्र और एएसआई के बीच 50 हजार में बात पक्की हो गई। एएसआई ने 30 हजार रुपये ले लिए। 17 जनवरी को बाकी के 20 हजार रुपये देने के लिए शिकायतकर्ता को बुलाया था। शिकायतकर्ता 18 जनवरी को आरोपी एएसआई को 20 हजार रुपये देने के लिए थाना सेंट्रल थाने के गेट पर पहुंचा। इस दौरान आरोपी को एसीबी की टीम पकड़ पाती। तब तक आरोपी पुलिसकर्मी पीछे वाले गेट से रिश्वत के 20 हजार रुपये लेकर भाग गया। इसके बाद उनकी टीम ने थाने में खड़ी आरोपी पुलिसकर्मी की कार की तलाशी ली। तो उसकी कार से 36 हजार 505 रुपए बरामद हुए थे और टीम ने कार को जब्त कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद आरोपी एएसआई ने 10 मार्च को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed