फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   AS Toppers beat HCPS Hurricanes by 3 runs

Faridabad News: एएस टॉपर्स ने एचसीपीएस हरिकेंस को 3 रन से हराया

Fri, 08 May 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
AS Toppers beat HCPS Hurricanes by 3 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को एएस टॉपर्स ने एचसीपीएस हरिकेंस को 3 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एएस टॉपर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 140 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शुभम ने 24 गेंदों में 79 रन की पारी खेली। शुभम ने 10 छक्के लगाए। वहीं, आदित्य त्यागी ने 37 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से जियान गुलाटी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।


जवाब में एचसीपीएस हरिकेंस की ओर से परवेश मावी ने 22 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। उनकी टीम निर्धारित ओवरों में 3 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। एएस टॉपर्स के लिए अमन, आदित्य और शुभम ने एक-एक विकेट लिया। शुभम शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed