{"_id":"6813c283f710901f3a00cbd8","slug":"as-soon-as-you-enter-the-market-you-have-to-face-encroachment-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42660-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाजार में प्रवेश करते ही करना पड़ता है अतिक्रमण का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाजार में प्रवेश करते ही करना पड़ता है अतिक्रमण का सामना
विज्ञापन
ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट के व्यापारियों ने अमर उजाला संवाद में रखी अपनी समस्याएं, कहा- असामाजिक तत्व शराब पीकर करते हैं झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट के व्यापारी अवैध पार्किंग और झपटमारी की समस्याओं से जूझ रहे हैं। बाजार में प्रवेश करते ही लोगों को अतिक्रमण का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में असामाजिक तत्व शराब पीकर झगड़ा करते हैं। जिससे व्यापारिक माहौल खराब हो रहा है। पुलिस को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
बृहस्पतिवार को अमर उजाला संवाद के दौरान व्यापारियों ने बताया कि वे यहां पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। पार्किंग की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। वर्ल्ड स्ट्रीट मार्केट में रोजाना एनसीआर क्षेत्र से हजारों लोग आते हैं, जिन्हें इन अव्यवस्थाओं से गुजरना पड़ता है। स्पा के बाहर जमा होकर शराब पीने वाले असामाजिक तत्व राहगीरों से दुर्व्यवहार करते हैं, जिससे आमजन भी असुरक्षित महसूस करते हैं।
मेंटेनेंस चार्ज को कम करने की मांग
व्यापारियों ने मेंटेनेंस चार्ज को कम करने की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना है कि पिछले दो वर्ष में ग्राहकों की आवाजाही में लगभग 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद उन्हें हर साल प्रॉपर्टी टैक्स, दुकानों का किराया, मेंटेनेंस और नवीनीकरण शुल्क जैसे भारी खर्च उठाने पड़ते हैं। उनका कहना है कि इतने अधिक भुगतान के बाद भी उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बाजार में न तो पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है, न ही पार्किंग और न ही सफाई की समुचित व्यवस्था। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि मेंटेनेंस शुल्क में कटौती की जाए और मौलिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि बाजार की गतिविधियों में सुधार हो सके।
विज्ञापन
व्यापारियों से बातचीत
मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। यहां खुले हुए स्पा के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। निशा, व्यापारी
मार्केट में स्ट्रीट फूड के ज्यादा स्टॉल नहीं हैं। जिसके कारण मिडिल क्लास परिवार यहां नहीं आते हैं। -सुमन, व्यापारी
लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य के कारण यहां पार्किंग की समस्या गंभीर हो गई है। - संजय ठाकुर, व्यापारी
मार्केट में अंदर की दुकान तक ग्राहक नहीं पहुंच पाते हैं। जिसके कारण नुकसान उठाना पड़ता है। -साहिल, व्यापारी
दुकानों के बाहर रेहड़ी-पटरी वाले सामान बेचते हैं। इससे दुकानदारों को नुकसान हो रहा है।-- तरुण डागर
मार्केट के पीछे चल रहे निर्माण कार्य के चलते सर्विस लेन को ब्लॉक किया गया है। पवन नैय्यर

दुकानों के बाहर रेहड़ी-पटरी वाले सामान बेचते हैं। इससे दुकानदारों को नुकसान हो रहा है।