फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   aryasamaj marriage case

कोर्ट में दी झूठी शपथ पत्र, केस दर्ज

Fri, 27 Sep 2019 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
aryasamaj marriage case
फरीदाबाद। आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह करने के बाद न्यायालय से सुरक्षा की गुहार लगाने वाले एक दंपती पर यह दाव उल्टा पड़ गया। न्यायालय ने सुरक्षा की गुहार लगाने वाले युवक के खिलाफ ही फर्जीवाडे़ का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट के आदेश पर आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया। हालांकि, जमानत पेश करने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जिला न्यायालय के लीगल सेल से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सागर पुत्र देवराज निवासी बुडेना फरीदाबाद ने जिला न्यायाधीश दीपक गुप्ता के न्यायालय मेें झूठा शपथ पत्र दिया था। शपथ पत्र में आरोपी ने न्यायालय को बताया कि उसने अपनी मर्जी से बागपत की रहने वाली एक युवती प्रियंका उर्फ गुलशन से आर्य समाज मंदिर में शादी की है। घर वाले इस शादी के लिए राजी नहीं हैं। इससे उनकी जान को खतरा है। शपथ पत्र में आरोपी ने कहा कि यह उसकी पहली शादी है। इस पर न्यायालय ने दंपती को सुरक्षा देकर उनके माता-पिता को समन भेजकर 23 सितंबर को न्यायालय में हाजिर होने के लिए कहा।
विज्ञापन

उधर, सागर की पहली पत्नी प्रियंका उर्फ तान्या को जब उसकी दूसरी शादी का पता चला तो उसने न्यायालय में एतराज जताया। प्रियंका ने कोर्ट को बताया कि उसकी शादी के बाद सास दहेज में कार व पैसे न लाने पर प्रताड़ित करती थी। इसी कारण उसे घर से निकाल दिया गया था। ऐसे में वह अपने मायके रह रही थी। 31 अगस्त 2019 को वॉट्सएप पर एक वीडियो क्लिप मिला। इसमें उसका पति किसी युवती के साथ मंदिर में शादी कर रहा है। इसका विरोध जताने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सागर के खिलाफ बागपत में युवती के पिता ने बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। शादीशुदा होते हुए भी न्यायालय के समक्ष झूठे शपथ पत्र देने के मामले में आरोपी सागर को हिरासत में ले लिया गया। एसीजेएम सुनील कुमार की कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया। यहां से उसे जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed