फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Aryan Mishra murder case: Crime branch arrested the fifth accused

आर्यन मिश्रा हत्या कांड: क्राइम ब्रांच ने पांचवें आरेापी को किया गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Aryan Mishra murder case: Crime branch arrested the fifth accused
सौरभ के रूप में हुई आरोपी की पहचान, सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर भेजा गया जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गदपुरी टोल के पास करीब 25 किलोमीटर दौड़ाकर कार सवार आर्यन मिश्रा की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि 23 अगस्त की रात उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि डस्टर और फॉच्यूर्नर कार सवार कुछ पशु तस्कर शहर में रेकी कर रहे हैं। साथ ही जहां उन्हें पशु मिल रहा है, कंटेनर मंगाकर उसे उठा ले जाते हैं। गिरफ्तार आरोपी कार सवार उन पशु तस्करों की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उन्हें पटेल चौक पर एक डस्टर कार दिखाई दी। आरोपियों ने कार चालक को रुकने को कहा। लेकिन कार की रफ्तार बढ़ गई। इस आशंका में आरोपियों ने पलवल के गदपुरी टोल के पास आर्यन मिश्रा के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

शनिवार को पूछताछ के दौरान अनिल कौशिक आदि ने बताया था कि उन्होंने अवैध हथियार से आर्यन मिश्रा को गोली मारी थी। उस हथियार को उसने दिल्ली के बबाना से गुजर रहे एक नहर में फेका था। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपियों को मौके पर लेकर गई और हथियार को खोजने का प्रयास किया। लेकिन वहां पुलिस को अवैध हथियार नहीं मिला। इसके बाद जांच के दौरान रविवार को पुलिस ने अनिल कौशिक के घर से अवैध हथियार बरामद किया है। साथ ही खिलौने वाली पिस्तौल को भी पुलिस ने बरामद किया है। वारदात में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की गई है। इसके बाद रविवार को पांचों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed