{"_id":"6903b9615d429bd1f80953c5","slug":"artists-of-the-district-will-get-a-platform-cultural-centre-will-be-built-in-sector-88-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54672-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले के कलाकारों को मिलेगा मंच, सेक्टर-88 में बनेगा सांस्कृतिक केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले के कलाकारों को मिलेगा मंच, सेक्टर-88 में बनेगा सांस्कृतिक केंद्र
विज्ञापन
बाहर से आने वाले कलाकारों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान कर सकेंगे, छुपी प्रतिभाएं बाहर आएंगी
मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। नगर निगम ने सेक्टर-88 में एक भव्य सांस्कृतिक केंद्र बनाने की दिशा में काम शुरू किया है। केंद्र शहर की कला, साहित्य, संगीत और सामाजिक जीवन को नई ऊंचाई देगा। लंबे समय से फरीदाबाद के कलाकारों, संगीतकारों और रंगकर्मियों को अपने शहर में ही कोई मंच नहीं मिल पाता था। अब यह सपना साकार होने जा रहा है। सेक्टर-88 का यह केंद्र कलाकारों, नर्तकों, थिएटर समूहों, संगीत शिक्षकों और युवा विद्यार्थियों को आधुनिक मंच, सभागार और स्टूडियो उपलब्ध कराएगा। यहां स्थानीय कलाकार अपने प्रदर्शन कर सकेंगे, प्रशिक्षण ले सकेंगे और शहर के बाहर से आने वाले कलाकारों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान कर सकेंगे। इससे शहर की छुपी हुई प्रतिभाएं बाहर आएंगी और फरीदाबाद का नाम हरियाणा की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में उभरेगा।
हर आयु वर्ग के लिए सीखने और जुड़ने की होगी जगह
इस केंद्र में कलाकारों के साथ आम नागरिकों के लिए भी सीखने व भाग लेने के अवसर मिलेंगे। वहीं बच्चों के लिए कला और हस्तशिल्प की कार्यशालाएं, युवाओं के लिए नाटक और संगीत प्रशिक्षण आयोजित होंगे। महिलाओं के लिए क्रिएटिव क्लासेस और बुजुर्गों के लिए सामाजिक-सांस्कृतिक बैठक भी आयोजित हो सकेंगी।
सांस्कृतिक केंद्र से बढ़ेगा सामाजिक जुड़ाव
शहर का यह नया केंद्र मनोरंजन के साथ सामाजिक जुड़ाव का केंद्र भी बनेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि आज की व्यस्त जीवनशैली में लोग एक-दूसरे से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में यह स्थान उन्हें फिर से जोड़ने का माध्यम बनेगा। कविता पाठ, नाट्य प्रदर्शन, पुस्तक लोकार्पण, चित्रकला प्रदर्शनी और सामूहिक उत्सव जैसे आयोजन के जरिए लोग एक-दूसरे को जानेंगे और सामाजिक जुड़ाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
हर नागरिक गर्व करेगा
सेक्टर-88 का सांस्कृतिक केंद्र आने वाली पीढ़ियों के लिए एक ऐसी विरासत होगा जिस पर हर नागरिक गर्व करेगा। यह स्थान बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगा कि पढ़ाई के साथ रचनात्मकता भी उतनी ही जरूरी है। यह केंद्र खुलने से लोगों को समझ आएगा कि फरीदाबाद केवल कारखानों और ट्रैफिक का शहर नहीं बल्कि दिल और संस्कृति का भी शहर है।
डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू
निगम की तरफ से केंद्र के लिए डीपीआर बनाने का काम किया जा रहा है। इसमें सांस्कृतिक केंद्र का नक्शा, सुविधाएं व सभी संबंधित पहलुओं पर काम किया जा रहा है। इसके बाद सभी कार्य का आकलन कर इसकी लागत तय की जाएगा। निगम का कहना है कि इसे आज के जमाने के अनुसार आधुनिक व विश्व स्तर का बनाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अभी आर्किटेक्ट का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कई शहरों के पास उनके सांस्कृतिक केंद्र हैं जो उनकी शोभा बढ़ा रहे हैं फरीदाबाद में भी इसी प्रकार का सांस्कृतिक केंद्र बनाया जाएगा। - धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त