{"_id":"6ade4ec3225117dcd807a244","slug":"artistic-sculptures-are-attracting-tourists-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83694-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कलात्मक मूर्तियां पर्यटकों को आकर्षित कर रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कलात्मक मूर्तियां पर्यटकों को आकर्षित कर रहीं
विज्ञापन
गणेश, राधा-कृष्ण और राम परिवार की मूर्तियों की मांग, जमकर खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मेले में हस्तशिल्प उत्पादों के बीच देवी-देवताओं और महापुरुषों की कलात्मक मूर्तियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, राम परिवार, शिवजी और महात्मा बुद्ध की सुंदर मूर्तियां खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों की पसंद बनी हुई हैं। दिवाली पर घरों और पूजा स्थलों को सजाने के लिए लोग इन मूर्तियों में रुचि दिखा रहे हैं।
स्टॉलों पर विभिन्न आकारों और डिजाइनों में उपलब्ध मूर्तियां अपनी बारीक कारीगरी और आकर्षक बनावट के कारण लोगों का ध्यान खींच रही हैं। मूर्तियों के चेहरे के भाव, वस्त्रों की सजावट और छोटे-छोटे विवरणों को खूबसूरती से उकेरा गया है। शिल्पकारों की मेहनत और कलात्मकता इन कलाकृतियों को खास बना रही है। मेले में आए पर्यटक मूर्तियों को देखने के साथ अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी भी कर रहे हैं।
--
सूरजकुंड मेले में आकर्षण बने प्राकृतिक उत्पाद
बचपन में दादी को बेकार वस्तुओं से उपयोगी चीजें बनाते देखकर परिधि नरवर ने भी इस हुनर को अपनाया। दादी फूलमती की सीख से प्रेरित होकर उन्होंने मक्के के छिलकों और डंठल से सजावटी उत्पाद बनाने की पहल शुरू की। वर्ष 2024 में शुरू हुए इस प्रयास से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 100 से अधिक ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। सूरजकुंड दिवाली मेले में फूलजा फाउंडेशन की ओर से स्टॉल लगाई गई है। फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर प्रदीप चंद्र ने बताया कि यहां मक्के के छिलकों से बनी चटाई, पर्स, फूल, ट्रे और सजावटी वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं।
विज्ञापन
पर्यटकों से बातचीत
मूर्तियों की बनावट बहुत सुंदर है। दिवाली पर घर के मंदिर के लिए गणेश जी की मूर्ति खरीदना अच्छा विकल्प लगा। - अदिति, दिल्ली
--
राधा-कृष्ण की मूर्तियों में बारीक कारीगरी देखने को मिल रही है। शिल्पकारों की मेहनत साफ दिखाई देती है। - सुमन, दिल्ली
--
मेले में एक ही जगह इतने तरह के हस्तशिल्प उत्पाद देखने को मिल रहे हैं। मूर्तियां खास तौर पर आकर्षित कर रही हैं। - वीणा, दिल्ली
--
सूरजकुंड दिवाली मेला बहुत खूबसूरत है। यहां बहुत सारा सामान है, जिसे देखकर ही खरीदने का मन कर रहा है। - नीतू, सेक्टर-88
--
मेले में धार्मिक कलाकृतियों के साथ अलग-अलग शैलियों में महापुरुषों व देवताओं की मूर्तियां भी उपलब्ध हैं।- रश्मि, सेक्टर- 88
--
इस तरह के आयोजन शिल्पकारों को अपनी कला दिखाने का मंच देते हैं। लोगों को भी खरीदने का अवसर मिलता है। - संजय, एनआईटी