फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Arrested in theft case

दस लाख से अधिक की चोरी में पड़ोसी गिरफ्तार

Thu, 14 Oct 2021 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Arrested in theft case
फरीदाबाद। इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल गए एक परिवार के घर में लाखों की चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच एनआईटी ने पीड़ित के पड़ोसियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 69 हजार रुपये और दस लाख से अधिक कीमत के आभूषण बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान बड़खल निवासी सद्दाम और सलीम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

11 अक्तूबर को बड़खल गांव निवासी कमरुद्दीन ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी सेक्टर 48 में कबाड़ की दुकान है। उनकी पोती की तबीयत खराब होने की वजह से सात अक्तूबर को उनके दोनों बेटे व पुत्रवधू उसे लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में गए हुए थे। पीड़ित कबाड़ के गोदाम में ही था। दस अक्तूबर सुबह 11 बजे कमरुद्दीन को पड़ोसी ने सूचना देकर बताया कि रात उसके घर में चोरी हो गई।
विज्ञापन

कमरुद्दीन तुरंत अपने घर आया। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। लोहे की अलमारी से 70 हजार रुपए व सोने, चांदी के आभूषण गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर थाना सुरजकुंड में चोरी का मामला दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी नरेन्द्र और उनकी टीम ने घटनास्थल की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी नकाब पहनकर लोहे का सरिया लिए पीड़ित के घर की तरफ जाते दिखाई दिए। सूत्रों की सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने बुधवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें जुआ खेलने, शराब का नशा और अय्याशी की आदत है। पैसों की पूर्ति के लिए उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सद्दाम शिकायतकर्ता का पड़ोसी है, इसलिए उसे कमरुद्दीन के घर पर अच्छा खासा पैसा होने की जानकारी थी। उसे पता चला कि घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए हैं। उसने अपने साथी सलीम के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी इससे पहले भी चोरी तथा अवैध हथियार के मुकदमों में जेल जा चुके हैं। आरोपी सद्दाम 15 दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। आते ही सलीम के साथ मिलकर फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed