फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Arrested in smack case, 23 mobile phones recovered from the accused

Faridabad News: स्मैक के मामले में गिरफ्तार, आरोपियों से 23 मोबाइल फोन बरामद

Sun, 26 Mar 2023 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Arrested in smack case, 23 mobile phones recovered from the accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। 40 लाख रुपये कीमत के नशीले पदार्थ स्मैक के मामले में सीआईए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रमोद व विदेशी नागरिक नाइजीरियन बेंजामिन उर्फ प्रिंस को अदालत से मिली रिमांड की अवधि रविवार को पूरी हो गई। सीआईए पुलिस ने आरोपी प्रमोद की निशानदेही पर दिल्ली के उत्तम नगर से आरोपी नाइजीरियन बेंजामिन के कब्जे से 23 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप सहित एक मोबाइल टैब बरामद कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार नाइजीरियन विदेशी नागरिक आरोपी के एक-एक फोन की कीमत लाखों में बताई गई है।
सीआईए पुलिस टीम अब मोबाइल फोनों की कॉल डिटेल के माध्यम ने अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। बता दें कि जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के नेतृत्व में सीआईए प्रभारी जंगशेर सिंह की टीम ने 21 मार्च को आरोपी प्रमोद को कॉसमॉस अस्पताल के पास सर्विस रोड से स्विफ्ट गाड़ी सहित 40 लाख रुपये कीमत की स्मैक नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा 450 ग्राम स्मैक बरामद करने के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड पर लिया था। इस मामले में लिप्त मास्टरमाइंड नाइजीरियन बेंजामिन को दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार किया गया था। प्रभारी जंगशेर सिंह ने बताया कि आरोपी नाइजीरियन बेंजामिन उर्फ प्रिंस के कब्जे पुलिस ने 23 मोबाइल फोन व दो लैपटॉप सहित एक टैब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से बरामद 11 मोबाइल फोन की कीमत लाखों रुपए में है और सभी एंड्राइड फोन एप्पल कंपनी के हैं।
विज्ञापन

------
युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर कॉलोनी निवासी युवक की शिकायत पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब भी वह अपने घर से बाहर जाती है तो आरोपी अनिल अश्लील इशारे व बातें करता है। 25 मार्च को जब वह अपनी बहन के साथ बाजार जा रही थी तो आरोपी अचानक उसके पास आया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीडि़ता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed