{"_id":"6096c7648ebc3e8dc5070082","slug":"arrangement-of-sudhri-bk-hospital-after-inspection-of-deputy-commissioner-faridabad-news-noi580919289","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त के निरीक्षण के बाद सुधरी बीके अस्पताल की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त के निरीक्षण के बाद सुधरी बीके अस्पताल की व्यवस्था
विज्ञापन
फरीदाबाद। अमर उजाला में बीके अस्पताल में अव्यवस्थाओं की खबर प्रमुखता से लगने के बाद शनिवार को उपायुक्त यशपाल यादव द्वारा किए गए बीके अस्पताल सहित ऑक्सीजन प्लांटों के निरीक्षण से जिले में व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। शनिवार को बीके अस्पताल में न तो मरीज भटकते दिखाई दिए और न ही ऑक्सीजन की कमी बीके अस्पताल में दिखाई दी। अस्पताल में आए कोरोना संक्रमण के मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं अन्य बीमारियों के मरीजों का भी उपचार किया गया।
पिछले एक सप्ताह से बीके अस्पताल सहित जिले के नागरिक अस्पतालों में भारी अव्यवस्था बनी हुई थी। अस्पतालों में मरीज इधर-उधर भटकते रहते थे। उपचार न मिलने पर मरीज कहीं स्ट्रेचर पर तो कहीं बेंचों पर लेटे मिलते थे। इतना ही नहीं आक्सीजन की किल्लत भी काफी बनी हुई थी। जिसके चलते मरीजों के परिजन सिलिंडर लेकर भटकते रहते थे। इसे अमर उजाला द्वारा पिछले लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिसे देखते हुए उपायुक्त ने बीके अस्पताल के अलावा सभी नागरिक अस्पतालों सहित आक्सीजन गैस प्लांटों व रिफिल केंद्रों का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य विभाग व अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान काफी सख्ती बरती। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया। जिससे मरीजों को फायदा हुआ।
वैक्सीन लगाने वाले केंद्रों पर रही भीड़
जिले में बीके अस्पताल व अन्य वैक्सीन लगवाने वाले केंद्रों पर भीड़ रही। वैक्सीन लगवाने का जोश लोगों में इतना ज्यादा था कि वे कोरोना का डर और सामाजिक दूरी तक भूल गए। एक-दूसरे के करीब खड़े होकर जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने के प्रयास करते रहे। हालांकि बाद में स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी के लिए जागरूक किया।