{"_id":"68e96853c9f8210510019bd0","slug":"arhatiyas-license-suspended-for-manipulating-weighing-scales-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53306-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कांटे के वजन में हेरफेर करने पर आढ़ती का लाइसेंस सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कांटे के वजन में हेरफेर करने पर आढ़ती का लाइसेंस सस्पेंड
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर लाइसेंस तीन दिन के लिए सस्पेंड, लगाया जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ शहर की अनाज मंडी में कांटे के वजन में हेरफेर की शिकायत पर मार्केट कमेटी ने एसडीएम के निर्देश पर एक आढ़ती का लाइसेंस तीन दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
मंडी में इस समय खरीफ फसल बेचने का समय चल रहा है। सरकार की तरफ से बाजरा के साथ धान की सरकारी रेट पर खरीद की जा रही है। बृहस्पतिवार को सोहना के निकटवर्ती लाला खेड़ली गांव के किसान अनाज मंडी में बाजरा बेचने के लिए आए। किसान जिस फर्म पर बाजरा लेकर आए उसके आढ़ती ने एक किसान से 800 ग्राम प्रति क्विंटल और दूसरे से एक किलो 200 ग्राम बाजरा प्रति क्विंटल अधिक तोल लिया। किसानों को आढ़ती के कांटे पर शक हुआ तो उन्होंने हंगामा कर दिया।
इस पर मार्केट कमेटी के सचिव इंद्रपाल सिंह पहुंच गए। उन्होंने किसानों के कहने पर कांटे की जांच की तो एक किसान का बाजरा 800 ग्राम प्रति क्विंटल और दूसरे किसान का एक किलो 200 ग्राम बाजरा ज्यादा तोला हुआ पाया। जिस पर सचिव ने फर्म पर 10 हजार रुपये का जुर्माना कर दिया और उसे 24 घंटे में जवाब देने के लिए नोटिस दे दिया है।
विज्ञापन
इस मामले में एसडीएम मयंक भारद्वाज ने संज्ञान लिया और मंडी में जाकर जांच की। इसके बाद उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को निर्देश दिया कि फर्म का लाइसेंस तीन दिन के लिए सस्पेंड कर दिया जाए। मार्केट कमेटी सचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि फर्म मालिक ने नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। एसडीएम के निर्देश अनुसार उसका लाइसेंस तीन दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। शिकायत मिलने के बाद दोनों किसानों के नुकसान की भी भरपाई करा दी गई है।