फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   AQI increases 447

ठंड के साथ बढ़ा एक्यूआई, पीएम-2.5 पहुंचा 447

Sat, 28 Dec 2019 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
AQI increases 447
फरीदाबाद। ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को फरीदाबाद एनसीआर का सबसे प्रदूषित शहर रहा। हवा में प्रदूषक तत्व पीएम-2.5 का स्तर 447 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया, जोकि बीते सप्ताह में सबसे अधिक था। शनिवार सुबह कोहरे के साथ ही स्मॉग की चादर भी छाई रही, जिस कारण दृश्यता भी बेहद कम रही।
विज्ञापन

एक बार फिर हवा थमने और बरसात न होने के कारण आसमान में धूल कण जमा होने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बढ़कर 447 माइक्रोग्रोम प्रतिघन मीटर तक पहुंच गया, जोकि सेहत के लिए बेहद खराब है। पिछले एक सप्ताह से एक्यूआई का स्तर 321 से 385 के बीच में ही रहा, जोकि शुक्रवार को बढ़कर 401 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

शनिवार को यह आंकड़ा 447 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर तक पहुंच गया, जोकि एनसीआर के जिलों में सबसे ज्यादा था। फरीदाबाद के बाद दूसरे नंबर पर नोएडा सबसे प्रदूषित था। नोएडा का एक्यूआई 442 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही शनिवार को कोहरे के साथ ही स्मॉग भी छाया रहा, जिससे दृश्यता भी काफी कम रही। वहीं लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की समस्या भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात से मिल सकती है प्रदूषण से निजात
नए साल का आगाज बरसात के साथ हो सकता है। वेबसाइट के अनुसार, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और बरसात की संभावना है। बरसात होने पर आसमान में जमा धूल कण नीचे आ जाएंगे और लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी।
कहां कितना प्रदूषण
गुरुग्राम : 303 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर
दिल्ली : 409
नोएडा : 442
सोनीपत : 149
गाजियाबाद : 430
बल्लभगढ़ : 387
पलवल : 361
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed