फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Approval given for the rejuvenation plan of the famous Maharaja Agrasen Vatika located in Sector-9

Faridabad News: सेक्टर-9 स्थित प्रसिद्ध महाराजा अग्रसेन वाटिका के कायाकल्प की योजना को मंजूरी

Sat, 03 Jan 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Approval given for the rejuvenation plan of the famous Maharaja Agrasen Vatika located in Sector-9
स्थानीय लोग लंबे समय से टूटे पैदल रास्ते, अव्यवस्थित हरियाली और बैठने की सीमित व्यवस्था को ठीक करने मांग कर रहे हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर में तेजी से बढ़ रहे निर्माण व आबादी के कारण लंबे समय से हरियाली के विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने सेक्टर-9 स्थित प्रसिद्ध महाराजा अग्रसेन वाटिका के कायाकल्प की योजना को मंजूरी दे दी है।

सेक्टर-9 और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए महाराजा अग्रसेन वाटिका रोजमर्रा की दिनचर्या का अहम हिस्सा है। सुबह-शाम की सैर, बच्चों की खेल-कूद गतिविधियां और बुजुर्गों की बैठकें इसी वाटिका में होती हैं। वहीं पार्क की हालत ठीक न होने के चलते धीरे धरे यहां लोगों की संख्या कम होने लगी है। स्थानीय लोग लंबे समय से टूटे पैदल रास्ते, अव्यवस्थित हरियाली और बैठने की सीमित व्यवस्था को ठीक करने मांग कर रहे हैं। अब निगम की तरफ से विकास कार्य को मंजूरी दी जाने के बाद लोगों में दोबारा से पार्क में बहार आने की उम्मीद जाग रही है।
विज्ञापन


पार्क को मिलेगा आधुनिक और आकर्षक स्वरूप

वार्ड नंबर 37 के अंतर्गत आने वाली इस वाटिका के सौंदर्यीकरण में विशेष रूप से लैंडस्केपिंग पर जोर दिया जाएगा। आधुनिक बागवानी तकनीकों के जरिए हरियाली को बेहतर तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि पार्क देखने में सुंदर लगने के साथ पर्यावरण के लिहाज से भी उपयोगी हो जाए। पौधरोपण के साथ-साथ घास, झाड़ियों और सजावटी पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा पार्क में बैठने की व्यवस्था को बेहतर बनाने और पैदल मार्गों को भी ठीक व व्यवस्थित किया जाएगा। नगर निगम का लक्ष्य इसे सेक्टर-9 के साथ आसपास के क्षेत्रों के लिए भी एक आदर्श सार्वजनिक पार्क के रूप में विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने में पूरा होगा कार्य
इस परियोजना के लिए नगर निगम ने साफ निर्देश दिए हैं कि कार्य शुरू होने के बाद इसे अधिकतम दो महीने के भीतर पूरा किया जाए। यदि योजना के अनुसार काम आगे बढ़ा तो आने वाले मानसून तक सेक्टर-9 के निवासियों को एक नई, सजी-संवरी और हरी-भरी महाराजा अग्रसेन वाटिका देखने को मिल सकती है।

स्थानीय लोगों और आरडब्ल्यूए में उत्साह
हुडा मार्केट के पास स्थित होने के कारण महाराजा अग्रसेन वाटिका में रोजाना अच्छी-खासी भीड़ रहती है। आसपास के सेक्टरों से भी लोग यहां टहलने और समय बिताने आते हैं। स्थानीय आरडब्ल्यूए ने नगर निगम के इस फैसले का स्वागत किया है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि सौंदर्यीकरण के बाद पार्क आकर्षित बनने के साथ बच्चों के लिए खेलने का अच्छा स्थान व बुजुर्ग लोगों के लिए एक सुरक्षित माहौल प्रदान करेगा।

क्लीन और ग्रीन फरीदाबाद की ओर कदम

एक तरफ नगर निगम 2 एकड़ से बड़े सभी पार्कों को विकसित कर रहा है वहीं दूसरी तरफ छोटे व बड़े सभी पार्कों में ओपन जिम जैसी सुविधा देने पर काम कर रहा वहीं अब इलाके के बड़े व प्रसिद्ध पार्कों को नया रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह सभी कार्य क्लीन और ग्रीन शहर की अवधारणा को मजबूत कर रहे हैं।


-----


लोगों की सुविधाओं के लिए निगम की तरफ से इस परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द लोगों को इसका लाभ मिलने शुरू हो जाएगा। - संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed