फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Appointment of officers in National Trade Service Union

Faridabad News: राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ में पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

Sat, 19 Jul 2025 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Appointment of officers in National Trade Service Union
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित मैगपाई टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ की ओर से नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेन्द्र सिंह गुप्ता ने की और मुख्य अतिथि समाजसेवी अमन गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हरियाणा व फरीदाबाद के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। अमन गोयल ने संघ की कार्यशैली की सराहना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संघ व्यापारियों की समस्याओं को एक मंच पर लाने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर मोहरपाल शर्मा को प्रदेश कोऑर्डिनेटर, अंकित लोहिया को उपाध्यक्ष और दिनेश खटाना को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, जिले के लिए सतीश चंदीला को जिला अध्यक्ष, अशोक शर्मा को उपाध्यक्ष, संतोष यादव को महासचिव और आनंद नागर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed