फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Applications should be disposed of within the stipulated time limit: Deputy Commissioner

आवेदनों का निपटारा तय समय सीमा में किया जाए : उपायुक्त

Thu, 18 Dec 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Applications should be disposed of within the stipulated time limit: Deputy Commissioner
परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड केंद्र का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बुधवार को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) और आधार कार्ड केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सीटीएम अंकित कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण का उद्देश्य आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय पर कामकाज सुनिश्चित करना था।



उपायुक्त ने केंद्र पर कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली और आम नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पीपीपी से जुड़े पंजीकरण, संशोधन और सत्यापन कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी न हो और सभी आवेदनों का निपटारा तय समय सीमा में किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि परिवार पहचान पत्र सरकार की अहम योजना है, जिससे लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




इसके बाद उपायुक्त आयुष सिन्हा ने आधार कार्ड केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आधार नामांकन और अपडेट की प्रक्रिया देखी तथा वहां मौजूद नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उपायुक्त ने केंद्र पर साफ-सफाई, बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल और दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता के आधार पर सेवाएं दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपायुक्त ने कर्मचारियों को नागरिकों से विनम्र व्यवहार करने और तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कार्य में लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed