फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Appeal to property owners for self-certification of Property IDs

Faridabad News: भवन मालिकों से प्रॉपर्टी आईडी के स्वयं प्रमाणन की अपील

Wed, 30 Sep 2026 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Appeal to property owners for self-certification of Property IDs
सरकारी छूट, ब्याज माफी जैसी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नगर निगम बल्लभगढ़ जोन ने क्षेत्र के भवन मालिकों से अपनी प्रॉपर्टी आईडी का सेल्फ सर्टिफिकेशन और अपडेशन कराने की अपील की है। क्षेत्रीय कराधान अधिकारी ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी में दर्ज नाम, मोबाइल नंबर, पता समेत अन्य विवरण की जांच कर उन्हें सही रखना जरूरी है। किसी भी तरह की त्रुटि मिलने पर समय रहते उसमें सुधार कराया जाए।


क्षेत्रीय कराधान अधिकारी दीपा पब्बी ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी में सही जानकारी दर्ज होने से नगर निगम का रिकॉर्ड अधिक सटीक और पारदर्शी रहेगा। साथ ही नागरिकों को सरकारी छूट, ब्याज माफी जैसी योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा होगी। सही जानकारी दर्ज होने से भविष्य में संपत्ति संबंधी कार्यों के दौरान होने वाली अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी में सही मोबाइल नंबर दर्ज होने पर नगर निगम की महत्वपूर्ण सूचनाएं और संदेश समय पर मिल सकेंगे। संपत्ति की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण तथा अन्य निगम संबंधी कार्यों में भी पारदर्शिता बढ़ेगी। इसके अलावा नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) प्राप्त करने की प्रक्रिया भी आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




निगम ने नागरिकों से अपनी प्रॉपर्टी आईडी में दर्ज विवरण की जांच कर आवश्यक सुधार कराने की अपील की है। इसके लिए बल्लभगढ़ जोन कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। नागरिक ऑनलाइन माध्यम से भी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed