{"_id":"696e8c13c9d07e97690dee31","slug":"anti-encroachment-drive-in-okhla-enclave-phase-2-24-temporary-structures-demolished-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60835-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ओखला एन्क्लेव फेज-2 में अतिक्रमण विरोधी अभियान, 24 अस्थायी ढांचे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ओखला एन्क्लेव फेज-2 में अतिक्रमण विरोधी अभियान, 24 अस्थायी ढांचे ध्वस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओखला एन्क्लेव फेज-2 (दुर्गा बिल्डर्स), सेक्टर-91, फरीदाबाद में सोमवार को अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान कुल 24 अस्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया, जिनमें मीट मार्केट, बिल्डिंग मटीरियल बेचने वाले और अन्य अस्थायी दुकानें शामिल थीं।
प्रशासन की यह कार्रवाई माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दुर्गा बिल्डर मामले में गठित माननीय विशेष समिति के आदेशों के अनुपालन में की गई। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद संबंधित भूमि पर दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए वहां तार की बाड़ भी लगाई गई है।
अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और मौके पर पर्याप्त प्रशासनिक व्यवस्था रही। अधिकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक भूमि को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।