फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Another car belonging to Jaish's female wing commander Dr Shaheen Saeed was found at Al-Falah University.

Faridabad News: जैश की महिला विंग कमांडर डॉ. शाहीन सईद की एक अन्य कार अल-फलाह यूनिवर्सिटी में मिली

Fri, 14 Nov 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Another car belonging to Jaish's female wing commander Dr Shaheen Saeed was found at Al-Falah University.
सितंबर 2025 में खरीदी गई इस ब्रेजा कार को यूनिवर्सिटी में कार्यरत डॉक्टर चला रहा था
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ता व पुलिस टीमें कार की जांच के लिए पहुंची
जम्मू कश्मीर पुलिस की पूछताछ में डॉ. शाहीन ने कार के बारे में बताया तो वहां के इनपुट के बाद मिली कार

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग की कथित कमांडर डॉ. शाहीन सईद की दूसरी कार अल-फलाह यूनिवर्सिटी में बृहस्पतिवार को मिली है। डॉ. शाहीन ने यूनिवर्सिटी के ही ब्लॉक नंबर 15 के फ्लैट नंबर 32 के पते पर सितंबर 2025 में ये कार खरीदी थी। जम्मू कश्मीर पुलिस से मिले इनपुट के बाद फरीदाबाद पुलिस की टीम ने यूनिवर्सिटी परिसर में कार ढूंढी और इसके आस-पास के इलाके को सील किया गया है। बम निरोधक दस्ते से भी कार की जांच कराई गई है।

इस सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के तहत लखनऊ से गिरफ्तार की गई डॉ. शाहीन सईद से जम्मू कश्मीर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इसी पूछताछ में पता चला है कि वो आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग की कमांडर है। धौज स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर से 30 अक्तूबर को गिरफ्तार किए गए डॉ. मुज्जमिल अहमद गनेई उर्फ मुसैब से पूछताछ के बाद 8 नवंबर को इस केस में पहली स्विफ्ट कार बरामद हुई थी। ये कार भी डॉ. शाहीन के नाम पर थी और उसने डॉ. मुज्जमिल को ये कार प्रयोग करने के लिए दी थी। इसी कार से पहली बार 8 नवंबर को क्रिनकॉव राइफल, पिस्टल, मैगजीन व गोलियां मिली थीं।
विज्ञापन

अब इस मामले में डॉ. शाहीन के नाम पर रजिस्टर्ड दूसरी ब्रेजा कार मिली है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो जम्मू कश्मीर पुलिस की पूछताछ में डॉ. शाहीन ने खुलासा किया है कि दोनों ही कारों का प्रयोग विस्फोटक लाकर फरीदाबाद में छुपाने में किया गया है। इसी वजह से पुलिस अभी कार को छू नहीं रही है। कार की जांच के लिए बृहस्पतिवार दोपहर बाद लगभग 4 बजे बम निरोधक दस्ता यूनिवर्सिटी परिसर में बुला लिया गया । बम निरोधक दस्ते की क्लियरेंस के बाद ही कार को चेक करने के बाद इसे यहां से जब्त कर टीम ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed