{"_id":"6923564477ef5956c200cf88","slug":"another-accused-arrested-in-extortion-and-threat-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-56405-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जबरन वसूली और धमकी देने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जबरन वसूली और धमकी देने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जबरन वसूली व धमकी देने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने में थाना मुजेसर के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अनिल निवासी राजीव कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी हार्डवेयर चौक पर मीट की दुकान है। 30 मई को उसके व्हाट्सएप पर कॉल आया। जिसने उससे एक लाख रुपये की फिरौती मांग। इसके बाद अक्षय व इरशाद, हार्डवेयर चौक स्थित उसकी दुकान पर आए और जान से मारने की धमकी देकर उससे दस हजार रुपये ले गए। साथ ही आरोपियों ने कहा कि पैसे विक्की व रोहित को देने हैं। फिर 4 जून को 4 लड़के उसकी दुकान पर आए और उससे दस हजार रुपये और लेकर गए और साथ ही पैसे ना देने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने कार्रवाई करते हुए दानिश (33) वासी मथुरा यूपी हाल जमाई कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि दानिश अपने अन्य साथी लक्ष्य, सुमित, सलमान व इरशाद के साथ अवैध वसूली के लिए शिकायतकर्ता के पास गया था। जिन्होंने एक बदमाश का नाम लेकर शिकायतकर्ता से जबरन पैसे वसूले थे।
विज्ञापन
घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। जिसको तकनीकी सहायता से अपराध शाखा टीम ने गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी के साथी लक्ष्य, सुमित, सलमान व इरशाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।