फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Announcement of making sub division in Tigaon area

Faridabad News: तिगांव क्षेत्र में सब डिविजन बनाने की घोषणा

Sat, 31 May 2025 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Announcement of making sub division in Tigaon area
गांव घुड़ासन में रात्रि ठहराव के दौरान अधिकारियों ने किया ग्रामीणों से संवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार रात को गांव घुड़ासन के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त विक्रम सिंह व पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं। समस्याओं के जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए।

इस दौरान ग्रामीणों की तहसील नजदीक बनाने की मांग पर तिगांव क्षेत्र में सब डिविजन बनाने की भी उपायुक्त ने घोषणा की। ग्राम पंचायत की ओर से फूल माला पहनाकर और पगड़ी बांधकर अधिकारियों का स्वागत किया गया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार जनसेवा को समर्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे गांव के विकास में अपना योगदान दें।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से जो भी निजी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखी गईं हैं, उन सभी के समाधान के लिए मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गये हैं। उनका जल्द से जल्द समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव में इंटरनेट व्यवस्था, फिरनी (गांव की परिधीय सड़क) को पक्का करना, प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण तथा ट्यूबवेल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने भी सभी गांव वासियों को उनके गांव को नशा मुक्त घोषित होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह लक्ष्य आप लोगों के कारण ही प्राप्त हो पाया है। कार्यक्रम में एक दूसरे की सुरक्षा को बनाए रखने व आपराधिक गतिविधियों को रोकने में आगे आने की शपथ भी दिलाई गई।


इस अवसर पर एडीसी सतबीर मान, डीसीपी बल्लभगढ़ राज कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण सहित गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान जिला पार्षद रेखा त्यागी और गांव की सरपंच मुनेश त्यागी भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed