फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Animal protection team members rescued six animals from smugglers

Faridabad News: पशु रक्षा दल के सदस्यों ने तस्कर से छुड़ाए छह पशु

Thu, 21 Dec 2023 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Animal protection team members rescued six animals from smugglers
- आरोपियों ने कार्रवाई के दौरान की फायरिंग, गो सेवकों पर बरसाए पत्थर
विज्ञापन


- धौज थाना की पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। धौज में बुधवार तड़के पशु चोरी कर भाग रहे तस्करों से पुलिस की भिड़ंत हो गई। भाग रहे तस्करों ने पुलिस टीम के साथ गो-रक्षकों पर फायरिंग करने के साथ जमकर पथराव किए। पुलिस ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर तस्करों से छह पशु छुड़वाए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
धौज थाना में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर गुणपाल ने बताया कि बुधवार सुबह लिव फॉर नेशन के पदाधिकारी अनिल कौशिक की टीम द्वारा सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर एक पिकअप गाड़ी में चोरी के पशुओं को लेकर भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुख्य सड़कों पर नाकेबंदी कर दी। साथ ही लिव फॉर नेशन के सदस्यों की मदद से तस्करों का पीछा करना शुरू किया। इस दौरान तस्करों की पिकअप कई गांव से घूमती हुई फिर दोबारा सोहना रोड पर आ गई।
विज्ञापन

--
दोनों तरफ से घिरे तो पुलिस से बचने के लिए गांव में घुसाई गाड़ी
लिव फॉर नेशन के पदाधिकारी अनिल कौशिक ने बताया कि वह और पुलिस की टीम लगातार आरोपियों का पीछा कर रही थी। पीछा करने के दौरान तस्करों ने उन पर फायरिंग भी की। पिकअप से पत्थर भी बरसाए, लेकिन उन्होंने पीछा करने नहीं छोड़ा। इस दौरान तस्करों ने अपने-आपको घिरता देख और पुलिस से बचने के लिए धौज इलाके में पड़ने वाले आलमपुर गांव में पिकअप लेकर घुस गए। साथ ही आलमपुर गांव में पशु लदे पिकअप को छोड़कर सभी फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर उसमें से करीब छह पशुओं को बाहर निकाला। सभी पशुओं को नजदीकी गौशाला में भेजा गया है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पशु तस्करों और पशु रक्षा दल के सदस्यों के बीच हुई भिड़ंत
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब पांच पशु तस्करों और पशु रक्षा दल के सदस्यों के बीच भिडंत हो गई। गोलियों और पत्थर बरसाने की आवाज सुनकर लोगों में अफरातफरी मच गई। ऐसे में दोनों में भिड़ंत देखकर उन्होंने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

--
लोगों पर पशु तस्करों को बचाने का आरोप
अनिल कौशिक ने बताया कि तस्करों का पीछा करते समय कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। उन्होंने पशु रक्षा दल के सदस्यों का रास्ता रोकने का प्रयास किया। इससे तनाव का माहौल हो गया। मौके पर तुरंत पुलिस की कई गाड़ियां पहुंची। तब जाकर हालात सामान्य हुए और पुलिस पुश चोरी वाले वाहन को जब्त कर सकी। पुलिस ने पिकअप से ईंट-पत्थरों से भरी क्रेट और एक जिंदा रौंद, खाली खोल सहित रस्सियां बरामद हुई हैं। आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है। पुलिस का दावा कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed