फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Angered by elder sister's slapping, teenage girl jumped into canal

Faridabad News: बड़ी बहन के थप्पड़ मारने से नाराज किशोरी नहर में कूदी

Thu, 28 Mar 2024 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Angered by elder sister's slapping, teenage girl jumped into canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। दवा नहीं खाने पर बड़ी बहन के थप्पड़ मारने से नाराज होकर छोटी बहन ने गुरुग्राम नहर में छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम नहर में किशोरी की तलाश कर रही है। बृहस्पतिवार दिन भर तलाश करने के बाद किशोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
पटेल नगर निवासी दीपक ने बताया कि उनकी भांजी पायल 8वीं कक्षा की छात्रा है। पायल होली के दिन से ही बीमारी चल रही थी। बुधवार की रात को उसकी बड़ी बहन पूनम ने दवा खाने के लिए कहा। कई बार कहने के बाद पायल ने जब दवा नहीं ली तो पूनम ने नाराज होकर पायल को दो थप्पड़ मार दिए। पिटाई के बाद पायल अपने कमरे के अंदर चली गई। रात को पूरा परिवार सोने के लिए चला गया। तब पायल व उसकी बड़ी बहन कमरे के अंदर थी। कमरा अंदर से बंद होने के चलते पायल कमरे के ऊपर बने रोशनदान से बाहर निकलकर छत पर जाकर सीढ़ियों से गली के अंदर आई और पटेल नगर के पीछे बह रही गुरुग्राम नहर में कूद गई।
विज्ञापन



---

बड़ी बहन के सामने कूदी पायल

बड़ी बहन पूनम ने बताया कि जब उनकी छोटी बहन पायल घर से बाहर निकली तो वह उसके पीछे जाने लगी। वह पायल को बात करने के लिए बुला रही थी, तभी वह घर के पास से बह रही गुरुग्राम नहर में रात को 11 बजे कूद गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



---

लोगों ने बचाने की कोशिश की

पायल के कूदने के बाद जब बहन पूनम ने शोर मचाया तो पटेल नगर के रहने वाले कुछ लड़के नहर में कूदे लेकिन पायल का कुछ पता नहीं चला। कूदने के बाद पायल हाथों को ऊपर करके मदद मांग रही थी, लेकिन कुछ समय के बाद वह डूब गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात में पहुंचकर फायर ब्रिगेड की मदद से किशोरी को ढूंढने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह भी पुलिस और गोताखोरों ने किशोरी को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चला।


---

पुलिस व गोताखोरों की मदद से गुरुग्राम नहर में किशोरी की तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
- मनोज कुमार, इंचार्ज, पुलिस चौकी सेक्टर 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed