फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Anger erupts after the death of two firefighters, candlelight march held

Faridabad News: दो दमकल कर्मियों की मौत के बाद फूटा गुस्सा, निकाला कैंडल मार्च

Tue, 24 Feb 2026 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Anger erupts after the death of two firefighters, candlelight march held
प्रशासन से मृतकों को शहीद का दर्जा देने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-24 स्थित वर्कशॉप हादसे में घायल 37 लोगों में से रविवार-सोमवार को दो और व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान दमकल कर्मी गांव अटाली निवासी 41 वर्षीय रणबीर और यूपी के हमीरपुर जिले के गांव पुलिदा निवासी 38 वर्षीय बृजपाल के रूप में हुई है। हादसे में अब तक दो दमकल कर्मियों की मौत के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को दमकल कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और प्रशासन से मृतकों को शहीद का दर्जा देने की मांग की।

कैंडल मार्च एनआईटी कोतवाली चौराहे से शुरू होकर मैट्रो चौक, बीके चौक और नीलम चौक से होते हुए वापस एनआईटी स्टेशन पर समाप्त हुआ। मृतकों का उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। रणबीर दमकल विभाग में फायरमैन थे और हादसे में 40 फीसदी से अधिक झुलस गए थे। इस घटना के बाद अब तक पुलिस व दमकल विभाग समेत छह लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो घायलों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों का आरोप है कि विभाग की ओर से उन्हें सुरक्षा किट और फायर सूट उपलब्ध नहीं कराए जाते। बिना सुरक्षा कवच के ही उन्हें आग बुझाने के लिए भेज दिया जाता है, जिससे उनकी जान जोखिम में रहती है। चतर सिंह व इंदर का कहना है कि कि वे वर्षों से सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। कर्मचारियों ने मांग की है कि मृत दमकल कर्मियों को शहीद का दर्जा दिया जाए और उनके परिवारों को सभी सरकारी सुविधाएं दी जाए। उनका कहना है कि यदि उन्हें सुरक्षा कवच और फायर सूट उपलब्ध होते, तो शायद उनके साथियों की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 फरवरी को हुआ था भीषण हादसा

गौरतलब है कि 16 फरवरी को सेक्टर-24 के मुजेसर स्थित शिव स्टील और कालका जी लुब्रिकेंट की वर्कशॉप में भीषण आग लग गई थी। आग ने देखते ही देखते लोहे के ड्रमों में रखे केमिकल और ज्वलनशील पदार्थ को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद हुए जोरदार धमाके में दमकल कर्मी, पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारी समेत करीब 37 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। अब तक जिन लोगों की मौत हो चुकी है, उनमें मुजेसर थाने में तैनात 29 वर्षीय एसआई रवि, फायरमैन भविचंद, फायरमैन रणबीर, कंपनी मालिक विजय मोंगा के बेटे अभिषेक, कर्मचारी प्रदीप और बृजपाल शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed