{"_id":"693480bdaf539497190c1f4c","slug":"anganwadi-workers-stage-protest-demand-minimum-wage-of-rs-26000-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57311-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया प्रदर्शन, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया प्रदर्शन, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, केंद्रीय मंत्री के आवास जाकर ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शनिवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बड़खल मोड पर आयोजित सभा में गुरुग्राम, पलवल, नूंह और फरीदाबाद जिले के सैकड़ों कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के आवास पर जाकर ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन 26 हजार करने की मांग की। इसके अलावा आंगनबाड़ी वर्कर्स का तीसरे और सहायक को चौथे दर्जे का कर्मचारी घोषित करने की भी मांग की। प्रदर्शन में यूनियन की जिला सचिव देवेंद्री शर्मा ने बताया कि देश और प्रदेश की वर्कर समस्याओं का सामना कर रही हैं। सरकार की ओर से एकीकृत बाल विकास योजना को मजबूत किए जाने की जरूरत है, लेकिन सरकार इस विभाग को सुदृढ़ करने के बजाय इसका निजीकरण कर रही है। इसके आकार को घटाया जा रहा है।
फरीदाबाद की आंगनबाड़ी यूनियन की उप प्रधान कमलेश ने कहा कि सरकार सभी कर्मचारियों को पक्का करे। इसके साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद कम से कम 12 हजार रुपये पेंशन लागू करे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को दुर्घटना में निधन होने पर 5 लाख रुपये का मुआवजा और घायल होने पर निशुल्क उपचार की सुविधा मिलनी चाहिए। इस मौके पर सीटू के कमेटी सदस्य वीरेंद्रपाल, सविता, अनीता, यासमीन, राधा शर्मा अनीता मलिक, आशा वर्कर पूजा गुप्ता, सरस्वती आदि उपस्थित रहीं।