फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   an youth faced accident on highway, died

हाईवे पर युवक को कार ने कुचला, मौत

Sat, 22 Feb 2020 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
an youth faced accident on highway, died
हाईवे पर युवक को कार ने कुचला, मौत
विज्ञापन

फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शनिवार देर रात अंधेरे में एक युवक को टोल प्लाजा से ओल्ड फरीदाबाद की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर-31 पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-31 थाना के एएसआई नारायण दत्त ने बताया कि उन्हें देर रात करीब 11 बजे मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के समीप दुर्घटना की शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना स्थल के पास लगे जाम को खुलवाया। इसके बाद घायल युवक को एक निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से पुलिस को एक निजी सुरक्षा एजेंसी का पहचान पत्र मिला है। इस आधार पर छानबीन करने पर उसकी पहचान उत्तराखंड के रहने वाले दिग्विजय सिंह के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 24 साल है। वह पल्ला में किराए के मकान में रहता था। दिग्विजय मेवला महाराजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। वह रोज की तरफ ड्यूटी जाने के लिए मेट्रो स्टेशन के समीप रेलिंग कूदकर हाईवे को पैदल पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। वहां से गुजर रहे एक ट्रैफिककर्मी ने मामले की सूचना पुलिस को दी व उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। दिग्विजय के परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed