{"_id":"6abd4d39e44790b2db0b4c78","slug":"an-underground-water-tank-will-be-built-in-bajdi-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81506-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाजड़ी में बनेगा भूमिगत पानी का टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाजड़ी में बनेगा भूमिगत पानी का टैंक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) गांव बाजड़ी में करीब पांच एकड़ जमीन पर नया भूमिगत पानी का टैंक बनाएगा। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है और जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टैंक तैयार होने के बाद इसे रेनीवेल लाइन से जोड़ा जाएगा। इससे एनआईटी क्षेत्र के करीब 10 इलाकों में पहली बार रेनीवेल का पानी पहुंचाने की योजना है।
वर्तमान में जीवन नगर, नंगला, नंगला पार्ट-2, गाजीपुर, पाली और धौज समेत कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति मुख्य रूप से ट्यूबवेल पर निर्भर है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्यूबवेल का पानी खारा होने के कारण पीने योग्य नहीं है। ऐसे में कई परिवार निजी टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर हैं। लोगों की ओर से लंबे समय से रेनीवेल के पानी की मांग की जा रही है। योजना के तहत यमुना किनारे स्थित रेनीवेल से पानी बाजड़ी तक पहुंचाया जाएगा। यहां भूमिगत टैंक में पानी का भंडारण करने के बाद जरूरत के अनुसार एनआईटी क्षेत्र में आपूर्ति की जाएगी। इससे गर्मी के दौरान बढ़ने वाली पानी की मांग को पूरा करने और मौजूदा व्यवस्था पर दबाव कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। एनआईटी विधायक सतीश फागना के अनुसार क्षेत्र में पानी की मांग करीब 55 एमएलडी है, जबकि आपूर्ति करीब 28 एमएलडी है। इससे कई इलाकों में समस्या बनी रहती है।
टैंक के लिए करीब पांच एकड़ जमीन चिन्हित कर नपाई पूरी कर ली गई है। तकनीकी प्रक्रिया के बाद टेंडर जारी किया जाएगा। योजना के तहत वर्ष 2027 में संबंधित क्षेत्रों में रेनीवेल का पानी पहुंचाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
- अंकित भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए