{"_id":"68af330922eb9b70ed0c20d5","slug":"an-old-mans-car-got-stuck-in-an-open-drain-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50017-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क किनारे खुले नाले\nपर लटकी बुजुर्ग की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क किनारे खुले नाले पर लटकी बुजुर्ग की कार
Wed, 27 Aug 2025 11:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीलम बाटा रोड पर नीलम सिनेमा के सामने एक बुजुर्ग ने गाड़ी को नाले के ऊपर चढ़ा दिया। घटना बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। गाड़ी के आगे का एक टायर नाले के ऊपर हवा में था। वहीं, गाड़ी के पीछे का टायर उठ गया था। घटना के बाद बुजुर्ग अपनी कार छोड़कर चले गए। किसी के चोटिल होने की खबर नहीं मिली है।
जानकारी के मुताबिक, बरसात के कारण गाड़ी के शीशे पर भाप बन गई थी। इसके कारण वाहन चालक को सड़क पर बना नाला दिखाई नहीं दिया और गाड़ी नाले पर चढ़ गई। नीलम रोड पर बने पुलिस बूथ पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बताया कि डेढ़ बजे करीब गाड़ी को बुजुर्ग ने नाले पर चढ़ा दिया। फिलहाल गाड़ी को वहां से हटा दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में नालों को खुला रखना खतरे से खाली नहीं है। इस घटना में चालक व अन्य लोगों को चोट भी आ सकती थी। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।